शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

एंटरटेनमेंट नेटवर्क (Entertainment Network) के शेयर में 3.01% की गिरावट

तिमाही नतीजों की घोषणा के बाद बीएसई में एंटरटेनमेंट नेटवर्क के शेयर में गिरावट है।

वित्त वर्ष 2016-17 की पहली तिमाही में कंपनी का लाभ 41.57% घट कर 16.65 करोड़ रुपये हो गया है। वित्त वर्ष 2015-16 की पहली तिमाही में कंपनी को 28.50 रुपये का लाभ हुआ था। इस समान अवधि में कंपनी की आमदनी 8.29% बढ़ कर 110.75 रुपये हो गयी है। पिछले कारोबारी साल की पहली तिमाही में कंपनी की आमदनी 101.56 करोड़ रुपये रही थी। बीएसई में एंटरटेनमेंट नेटवर्क के शेयर आज गुरुवार को गिरावट के साथ 710 रुपये पर खुले। शुरुआती कारोबार में सुबह करीब 9.55 बजे कंपनी के शेयर 21.85 रुपये या 3.01% की कमजोरी के साथ 705 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 04 अगस्त 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख