शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

अदाणी पावर (Adani Power) ने किये 2.74 करोड़ शेयर आवंटित

अदाणी पावर (Adani Power) ने बीएसई को जानकारी दी है कि कंपनी के निदेशक मंडल की प्रबंधन समिति ने 2.74 करोड़ इक्विटी शेयर आवंटित कर दिये हैं।

कंपनी ने प्रति 10 रुपये अंकित मूल्य वाले शेयरों को 22.54 रुपये के अधिमूल्य के साथ परिवर्तनीय वारंट धारकों को उनके वारंटों को शेयरों में तब्दील करने के अधिकार का प्रयोग करने पर आवंटित किये हैं।
बीएसई में आज अदाणी पावर के शेयर में काफी उतार-चढ़ाव देखने को मिला है। आज यह बुधवार के 26.50 रुपये के बंद स्तर की तुलना में बढ़त के साथ 26.60 रुपये पर खुला है। करीब सवा 12 बजे 0.15 रुपये या 0.57% की बढ़त के साथ अदाणी पावर का शेयर 26.65 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 04 अगस्त 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!