शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

बेहतर तिमाही नतीजों पर टाटा स्पॉन्ज (Tata Sponge) के शेयर 3.42% चढ़े

बीएसई में टाटा स्पॉन्ज के शेयर में तेजी है।

कंपनी के शेयर बुधवार के 564.70 रुपये के बंद स्तर के मुकाबले आज गुरुवार को बढ़त के साथ 570 रुपये पर खुले। कारोबार के दौरान यह शेयर 603 रुपये तक चढ़ा जबकि नीचे की ओर यह 561.50 रुपये तक फिसला। अपराह्न करीब 12.35 बजे कंपनी के शेयर 19.30 रुपये या 3.42% की बढ़त के साथ 584 रुपये पर चल रहा है। वित्त वर्ष 2016-17 की पहली तिमाही में कंपनी का लाभ 48.38% बढ़ कर 10.55 करोड़ रुपये हो गया है। वित्त वर्ष 2015-16 की पहली तिमाही में कंपनी को 7.11 करोड़ रुपये का लाभ हुआ था। इस समान अवधि में कंपनी की आय 156.60 करोड़ रुपये के मुकाबले 24.01% घट कर 118.99 करोड़ रुपये हो गयी है। (शेयर मंथन, 04 अगस्त 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!