शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

इसलिए मिली रोलाटेनर्स (Rollatainers) को निदेशक मंडल की मंजूरी

रोलाटेनर्स (Rollatainers) ने बीएसई को जानकारी दी है कि कंपनी को निदेशक मंडल की मंजूरी मिल गयी है।

कंपनी को यह मंजूरी प्रति 2 रुपये अंकित मूल्य वाले इक्विटी शेयरों को 1 रुपये प्रति वाले पूर्ण चुकता शेयरों में विभाजित करने के लिए मिली है। हालाकिं शेयरों के विभाजन के लिए अभी कंपनी को शेयरधारकों की मंजूरी लेनी है।
बीएसई में रोलाटेनर्स का शेयर 30.50 रुपये के बंद स्तर के मुकाबले आज मामूली बढ़त के साथ 30.75 रुपये पर खुला है। करीब पौने 11 बजे कंपनी का शेयर 2.40 रुपये या 7.87% की बढ़त के साथ 32.90 रुपये पर चल रहा है। इसके अलावा पिछले 52 हफ्तों में कंपनी का शेयर 150.00 रुपये के उच्च स्तर तक चढ़ा और 25.00 रुपये के निचले स्तर तक फिसला है। (शेयर मंथन, 05 अगस्त 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!