शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

वी-मार्ट रीटेल (V-Mart Retail) ने किये शेयर आवंटित

वी-मार्ट रीटेल (V-Mart Retail) ने बीएसई को जानकारी दी है कि कंपनी की नामांकन और पारिश्रमिक समिति ने इक्विटी शेयर आवंटित कर दिये हैं।

समिति ने कर्मचारी स्टॉक विकल्प योजना, 2012 के तहत प्रति 10 रुपये अंकित मूल्य वाले 1,464 इक्विटी शेयर आवंटित किये हैं। इसके साथ ही कंपनी द्वारा आवंटित किये गये 10 रुपये प्रति वाले इक्विटी शेयरों की कुल संख्या 1,80,68,160 हो गयी है।
बीएसई में शुक्रवार को वी-मार्ट का शेयर 11.05 रुपये (2.19%) की गिरावट के साथ 494.10 रुपये पर बंद हुआ। पिछले 52 हफ्तों की अवधि में कंपनी के शेयर का उच्च स्तर 682.80 रुपये और निचला स्तर 425.00 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 06 अगस्त 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!