शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

गुजरात इंडस्ट्रीज (Gujrat Industries) ने इस कंपनी के साथ किया समझौता

गुजरात इंडस्ट्रीज ने समझौता किया है।

कंपनी ने सोलर एनर्जी कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया के साथ बिजली खरीद समझौता किया है। कंपनी ने यह समझौता गुजरात में 2x40 मेगावाट सोलर पावर परियोजना के लिए किया है। कंपनी ने यह समझौता नेशनल सोलर मिशन फेस- II, बैंच IV के तहत किया है। बीएसई में गुजरात इंडिस्ट्रीज के शेयर शुक्रवार को 0.75 रुपये या 0.83% की बढ़त के साथ 90.75 रुपये पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान यह शेयर 91.20 रुपये तक चढ़ा जबकि नीचे की ओर यह 90 रुपये तक फिसला। 13 जुलाई 2016 को यह शेयर 99 रुपये तक ऊपर गया ता जो इसका 52 हफ्तों का सबसे उच्च स्तर है। 25 अगस्त 2015 को इसका 52 हफ्तों का सबसे निचला स्तर 65.50 रुपये का रहा था। (शेयर मंथन, 06 अगस्त 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!