शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

यूनियन बैंक ऑफ इंडिया (Union Bank of India) के लाभ में 67.94% की गिरावट

सालाना आधार पर यूनियन बैंक ऑफ इंडिया (Union Bank of India) के तिमाही लाभ में 67.94% की गिरावट आयी है।

वित्त वर्ष 2015-16 की पहली तिमाही के 518.78 करोड़ रुपये के लाभ के मुकाबले वित्त वर्ष 2016-17 की समान अवधि में यूनियन बैंक का लाभ घट कर 166.32 करोड़ रुपये रह गया। इस बीच यूनियन बैंक की आमदनी में भी 1.40% की गिरावट हुई। वित्त वर्ष 2016-17 की पहली तिमाही में बैंक की आमदनी 8,916.51 करोड़ रुपये रही, जो पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि के दौरान 9,043.17 करोड़ रुपये रही थी।
बीएसई में शुक्रवार को यूनियन बैंक ऑफ इंडिया का शेयर 4.80 रुपये (3.63%) की बढ़त के साथ 137.15 रुपये पर बंद हुआ। पिछले 52 हफ्तों की अवधि में बैंक के शेयर का उच्च स्तर 222.45 रुपये और निचला स्तर 104.05 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 06 अगस्त 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!