शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

रेप्रो इंडिया (Repro India) को हुआ घाटा, आमदनी भी घटी

रेप्रो इंडिया (Repro India) को वित्त वर्ष 2016-17 की पहली तिमाही में घाटा हुआ है।

कंपनी को 4.33 करोड़ रुपये का घाटा हुआ है, जबकि पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि में कंपनी को 3 करोड़ रुपये का लाभ हुआ था। इस बीच रेप्रो इंडिया की आमदनी में भी 34.94% की गिरावट आयी। वित्त वर्ष 2016-17 की पहली तिमाही में कंपनी की आमदनी 75.80 करोड़ रुपये रही, जो पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि के दौरान 116.52 करोड़ रुपये रही थी।
बीएसई में शुक्रवार को रेप्रो इंडिया का शेयर 3.65 रुपये (0.80%) की गिरावट के साथ 458.60 रुपये पर बंद हुआ। इसके अलावा पिछले 52 हफ्तों की अवधि में कंपनी के शेयर का उच्च स्तर 557.90 रुपये और निचला स्तर 326.00 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 06 अगस्त 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!