शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

श्रेई इन्फ्रा (SREI Infra) का तिमाही लाभ बढ़ा, शेयर में मजबूती

श्रेई इन्फ्रास्ट्रक्चर ने तिमाही नतीजों की घोषणा कर दी है।

वित्त वर्ष 2016-17 की पहली तिमाही में कंपनी का लाभ 121.5% बढ़ कर 51.6 करोड़ रुपये हो गया है। पिछले कारोबारी साल की पहली तिमाही में कंपनी को 23.3 करोड़ रुपये का लाभ हुआ था। इस समान अवधि में कंपनी की आय भी 231.3 करोड़ रुपये से 148% बढ़ कर 574.3 करोड़ रुपये हो गयी है। बीएसई में श्रेई इन्फ्रा के शेयर शुक्रवार के 80 रुपये के बंद स्तर के मुकाबले आज सोमवार को बढ़त के साथ 82 रुपये पर खुले। पूर्वाह्न करीब 10.20 बजे कंपनी के शेयर 0.85 रुपये या 1.06% की बढ़त के साथ 80.85 रुपये पर चल रहा है। आज यह शेयर 84.85 रुपये तक चढ़ा जो इसका 52 हफ्तों का सबसे उच्च स्तर है। 25 अगस्त 2015 को इसका 52 हफ्तों का सबसे निचला स्तर 36.40 रुपये रहा था। (शेयर मंथन, 08 अगस्त 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!