शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

अरबिंदो फार्मा (Aurobindo Pharma) को इस दवा के लिए मंजूरी

मंजूरी मिलने की खबर के बाद दवा कंपनी अरबिंदो फार्मा के शेयर में तेजी देखने को मिल रही है।

कंपनी ने बीएसई को सूचित किया है कि कंपनी को अमेरिकी खाद्य और औषधि प्रशासन (यूएसएफडीए) से लिनेज़ोलिड इंजेक्शन को निर्माण और विपणन की मंजूरी मिल गयी है। यह उत्पाद चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में बाजार में पेश किया जा सकता है। यह अनुमोदित एनएनडीए फार्मासिया ऐंड उपजोह्न कंपनी के सूचिबद्ध दवा जयवोस इंजेक्शन के बराबर है। लिनेज़ोलिड इंजेक्शन का उपयोग अतिसंवेदनशील ग्राम पॉजिटिव बैक्टिरिया से हुए संक्रमण के इलाज के लिए किया जाएगा। बीएसई में अरबिंदो फार्मा के शेयर शुक्रवार के 770.10 रुपये के बंद स्तर के मुकाबले आज सोमवार को बढ़त के साथ 772 रुपये पर खुला। पूर्वाहन करीब 4.85 रुपये या 0.63% की बढ़त के साथ 774.95 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 08 अगस्त 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!