शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

बेहतर तिमाही नतीजों पर केयर (CARE) के शेयर 9.63% उछले

तिमाही नतीजों की घोषणा के बाद बीएसई में केयर के शेयर में सोमवार सुबह से ही तेजी देखने को मिल रही है।

कंपनी के शेयर आज सोमवार को अच्छी बढ़त के साथ 1069 रुपये पर खुले। पूर्वाह्न करीब 11.20 बजे कंपनी के शेयर 101.50 रुपये या 9.63% की शानदार बढ़त के साथ 1156.00 रुपये पर चल रहा है। वित्त वर्ष 2016-17 की पहली तिमाही में कंपनी का मुनाफा 41.1% बढ़ कर 24.67 करोड़ रुपये हो गया है। पिछले कारोबारी साल की पहली तिमाही में कंपनी को 17.49 करोड़ रुपये का लाभ हुआ था। इस समान अवधि में कंपनी की कुल आय 51.36 करोड़ रुपये से 16.1% बढ़ कर 59.64 करोड़ रुपये हो गयी है। कंपनी के कुल परिचालन राजस्व में 18% की वृद्धि हुयी है और यह 57.15 करोड़ रुपये हो गया है। कंपनी का एबिटा भी 27.08 करोड़ रुपये से 39.4% बढ़ कर 37.75 करोड़ रुपये हो गया है। चालू वित्त वर्ष में कंपनी का एबिटा मार्जिन 63.3% रहा है। (शेयर मंथन, 08 अगस्त 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!