शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

ब्रह्मपुत्र इन्फ्रास्ट्रक्चर (Brahmaputra Infrastructure) को मिला ठेका, शेयर 8.11% चढ़े

ठेका मिलने की खबर के बाद ब्रह्मपुत्र इन्फ्रास्ट्रक्चर के शेयर में जबरदस्त तेजी देखने को मिल रही है।

कंपनी को सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय से देहरादून राजमार्ग परियोजना का ठेका मिला है। कंपनी को यह ठेका 49.80 करोड़ रुपये में मिला है। बीएसई में ब्रह्मपुत्रा इन्फ्रा के शेयर आज सोमवार को सपाट 37 रुपये पर खुले। कारोबार के दौरान यह शेयर 40 रुपये तक चढ़ा जबकि नीचे की ओर यह 37 रुपये तक फिसला। दोपहर करीब 2.50 बजे कंपनी के शेयर 3 रुपये या 8.11% की तेजी के साथ 40 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 08 अगस्त 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!