शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

कोलगेट पामोलिव (Colgate Palmolive) का तिमाही लाभ 8.43% बढ़ा

कोलगेट पामोलिव का लाभ वित्त वर्ष 2016-17 की पहली तिमाही में 8.43% बढ़ कर 125.72 करोड़ रुपये हो गया है।

पिछले कारोबारी साल के अंत में कंपनी को 115.94 करोड़ रुपये का लाभ हुआ था। इस समान अवधि में कंपनी की आमदनी भी 12.53% बढ़ कर 1159.17 करोड़ रुपये हो गयी है। वित्त वर्ष 2015-16 की पहली तिमाही में कंपनी की आमदनी 1030.05 करोड़ रुपये रही थी। तिमाही नतीजों के एलान के बाद बीएसई में कंपनी के शेयर में तेजी बढ़ गयी। कंपनी के शेयर आज सोमवार को बढ़त के साथ 962 रुपये पर खुले। कारोबार के दौरान यह शेयर 1032.85 रुपये तक चढ़ा जबकि नीचे की ओर यह 940 रुपये तक फिसला। कारोबार समाप्त होने पर यह शेयर 55.25 रुपये या 5.77% की मजबूती के साथ 1012.40 रुपये पर बंद हुआ। कंपनी का मौजूदा बाजार पूंजीकरण 26033.1 करोड़ रुपये का रहा था। वर्तमान में यह शेयर 50 डीएमए के ऊपर कारोबार कर रहा है। (शेयर मंथन, 08 अगस्त 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!