शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

शेयरों पर नजर (Stocks to Watch) : आइडिया, ल्युपिन, अपोलो टायर्स, अदाणी पोर्ट्स, टाटा ग्लोबल और पिरामल इंटरप्राइजेज

मंगलवार के कारोबार में खबरों के कारण जो शेयर नजर में रहेंगे उनमें आइडिया, ल्युपिन, अपोलो टायर्स, अदाणी पोर्ट्स, टाटा ग्लोबल और पिरामल इंटरप्राइजेज शामिल हैं।


आइडिया : कंपनी के तिमाह लाभ में 36.1% की गिरावट हुई है, हालांकि कंपनी के राजस्व में 7.9% की बढ़त हुई है।
ल्युपिन : कंपनी आज अपने तिमाही नतीजे घोषित करेगी।
मैक्स फाइनेंशियल : कंपनी का तिमाही लाभ 24.7 करोड़ रुपये से बढ़ कर 107.1 करोड़ रुपये रहा।
अपोलो टायर्स : अपोलो टायर्स आज चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही के नतीजे घोषित करेगी।
यूनियन बैंक : बैंक छोटे एनपीए द्वारा 1,200 करोड़ रुपये वापस प्राप्त करने का लक्ष्य बना रहा है।
अदाणी पोर्ट्स : कंपनी आज अपने चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही के नतीजे पेश करेगी।
एसआरएफ : कंपनी का लाभ 113.4 करोड़ रुपये से 27.2% की बढ़त के साथ 144.2 करोड़ रुपये रहा।
नवनीत एजुकेशन : नवनीत एजुकेशन के तिमाही लाभ में 15.4% की बढ़त हुई और 98.4 करोड़ रुपये से बढ़ कर 113.6 करोड़ रुपये रहा।
टाटा ग्लोबल : टाटा ग्लोबल आज अपने तिमाही नतीजों की घोषणा करेगी।
पिरामल इंटरप्राइजेज : कंपनी गैर परवर्तनीय डिबेंचरों द्वारा 2,050 करोड़ रुपये जुटायेगी। (शेयर मंथन, 09 अगस्त 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!