शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

श्रीराम ट्रांस्पोर्ट (Shriram Transport) ने जुटाये 110 करोड़ रुपये

सोमवार को श्रीराम ट्रांस्पोर्ट (Shriram Transport) की आवंटन समिति की बैठक हुई।

इस बैठक में समिति ने प्रति 10 लाख रुपये वाले 1,110 सुरक्षित प्रतिदेय गैर-परिवर्तनीय डिबेंचर आवंटित कर दिये हैं। कंपनी ने गैर-परिवर्तनीय डिबेंचरों को प्राइवेट प्लेस्मेंट आधार पर आवंटित किया, जिससे कंपनी ने 110 करोड़ रुपये जुटाये।
बीएसई में श्रीराम ट्रांस्पोर्ट के शेयर ने आज बढ़त के साथ शुरुआत की है। कंपनी का शेयर सोमवार के 1,289.30 रुपये के बंद स्तर के मुकाबले बढ़त के साथ 1,295.00 रुपये पर खुला है। पिछले 52 हफ्तों की अवधि में कंपनी के शेयर का उच्च स्तर 1,325.00 रुपये और निचला स्तर 736.50 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 09 अगस्त 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!