शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

आईडिया (Idea) के शेयर में 3.93% की गिरावट

बीएसई में आईडिया सेलुलर के शेयर में गिरावट है।

यह शेयर सोमवार के 103.10 रुपये के बंद स्तर के मुकाबले आज 98.40 रुपये पर खुले। शुरुआती कारोबार में करीब 9.30 बजे कंपनी के शेयर में 4.05 रुपये या 3.93% की कमजोरी के साथ 99.05 रुपये पर चल रहा है। आईडिया सेलुलर का लाभ वित्त वर्ष 2016-17 की पहली तिमाही में 74.21% घट कर 220.41 करोड़ हो गया है। पिछले कारोबारी साल की पहली तिमाही में कंपनी को 854.81 करोड़ रुपये का लाभ हुआ था। हालँकि कंपनी की आमदनी इस अवधि 7.22% बढ़ कर 9,552.44 करोड़ रुपये हो गयी है। पिछले साल की समान अवधि में कंपनी की आय 8909.08 करोड़ रुपये रही थी। कंपनी ने कल बाजार बंद होने के बाद नतीजों का एलान किया था। जिसका असर आज बाजार खुलते ही कंपनी के शेयर पर देखने को मिल रहा है। (शेयर मंथन, 09 अगस्त 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!