शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

एसआरएफ (SRF) के शेयर 8.02% उछले

तिमाही नतीजों की घोषणा के बाद बीएसई में एसआरएफ के शेयर में तेजी देखी जा रही है।

कंपनी का लाभ वित्त वर्ष 2016-17 की पहली तिमाही में बढ़ कर 27.2% बढ़ कर 144.19 करोड़ रुपये हो गया है। पिछले साल की समान अवधि में कंपनी को 113.42 करोड़ रुपये का लाभ हुआ था। हालाँकि कंपनी की आय में 0.09% की गिरावट आयी है और यह 1224.73 करोड़ रुपये हो गयी है। वित्त वर्ष 2015-16 की पहली तिमाही में कंपनी की आय 1225.91 करोड़ रुपये रही थी। इस दौरान कंपनी का एबिटा 268 करोड़ रुपये से 8.4% बढ़ कर 290.4 करोड़ रुपये हो गया है। एबिया मार्जिन सालाना आधार पर 21.9% से बढ़ कर 23.8% हो गया है। बीएसई में एसआरएफ के शेयर में मंगलवार सुबह से मजबूती है। कंपनी के शेयर सोमवार के 1,538.10 रुपये के बंद स्तर के मुकाबले जबरदस्त तेजी के साथ 1,564.90 रुपये पर खुले। शुरुआती कारोबार में करीब 9.46 बजे कंपनी के शेयर 123.30 रुपये या 8.02% की बढ़त के साथ 1,661.40 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 09 अगस्त 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!