शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

स्किपर (Skipper) को मिली निदेशक मंडल की मंजूरी, शेयर में मजबूती

स्किपर को निदेशक मंडल से मंजूरी मिल गयी है।

कंपनी ने बीएसई को सूचित किया है कि कंपनी को निदेशक मंडल से आसम में नये यूनिट की स्थापना की मंजूरी मिल गयी है। कंपनी इंजिनीयरिंग उत्पाद और पॉलिमर मोल्डेड उत्पाद के लिए इस यूनिट की स्थापना कर रही है। कंपनी ने इस यूनिट में लगभग 70 करोड़ रुपये का निवेश किया है। यह कंपनी इंजीनियरिंग उत्पाद के लिए 4 यूनिट और पॉलिमर उत्पाद के लिए 6 यूनिट होगा। प्रस्तावित यूनिट की क्षमता इंजिनीयरिंग उत्पाद के लिए 30,000 टन और पॉलिमर उत्पाद के लिए 7000 टन होगी। बीएसई में स्किपर के शेयर सोमवार 160.60 रुपये के बंद स्तर की तुलना में आज बढ़त के साथ 163.20 रुपये पर खुले। शुरुआती कारोबार में करीब 9.58 बजे कंपनी के शेयर 2 रुपये या 1.25% की मजबूती के साथ 162.60 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 09 अगस्त 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!