शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

मोंटे कार्लो (Monte Carlo) की आमदनी और लाभ में बढ़त

मोंटे कार्लो (Monte Carlo) के तिमाही लाभ और आमदनी में बढ़त हुई है।

वित्त वर्ष 2015-16 की पहली तिमाही की तुलना में चालू वित्त वर्ष की समान अवधि में कंपनी के लाभ में 37.83% और आमदनी में 9.81% की बढ़त हुई है। कंपनी का लाभ 1.48 करोड़ रुपये से बढ़ कर 2.04 करोड़ रुपये और आमदनी 68.87 करोड़ रुपये से बढ़ कर 75.63 करोड़ रुपये हो गयी।
बीएसई में मोंटे कार्लो का शेयर सोमवार के 452.10 रुपये के बंद स्तर के मुकाबले मामूली बढ़त के साथ 452.70 रुपये पर खुला। लाल रेखा के आस-पास रहने के बाद करीब पौने 1 बजे इसमें एक उछाल आयी, मगर जल्दी ही यह वापस लाल निशान पर पहुँच गया। करीब 1 बजे मोंटे कार्लो का शेयर 0.75 रुपये या 0.17% ती मामूली गिरावट के साथ 451.35 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 09 अगस्त 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!