शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

वर्धमान होल्डिंग्स (Vardhman Holdings) के लाभ और आमदनी में बढ़त

वर्धमान होल्डिंग्स (Vardhman Holdings) ने आज अपने तिमाही नतीजे घोषित कर दिये हैं।

वित्त वर्ष 2015-16 की पहली तिमाही की तुलना में चालू वित्त वर्ष की समान अवधि में कंपनी के लाभ में 160.53% और आमदनी में 171.29% की बढ़त हुई है। कंपनी का लाभ 2.61 करोड़ रुपये से बढ़ कर 6.80 करोड़ रुपये और आमदनी 3.24 करोड़ रुपये से बढ़ कर 8.79 करोड़ रुपये हो गयी।
बीएसई में वर्धमान होल्डिंग्स का शेयर सोमवार के 1,331.25 रुपये के बंद स्तर के मुकाबले मामूली गिरावट के साथ 1,331.00 रुपये पर खुला है। शुरुआती कारोबार में ही थोड़ी सी बढ़त आने के बाद यह उसी स्तर पर चल रहा है। करीब 2.30 बजे वर्धमान होल्डिंग्स का शेयर 4.75 रुपये या 0.36% की मजबूती के साथ 1,336.00 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 09 अगस्त 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!