शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

ओरिएंट एब्रेसिव्स (Orient Abrasives) के तिमाही लाभ में मामूली गिरावट

वित्त वर्ष 2015-16 की पहली तिमाही की तुलना में चालू वित्त वर्ष की समान अवधि में ओरिएंट एब्रेसिव्स (Orient Abrasives) का लाभ 2% घटा है।

पिछले वित्त वर्ष की पहली तिमाही में हुए 4.9 करोड़ रुपये के लाभ के मुकाबले चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में कंपनी को 4.8 करोड़ रुपये का लाभ हुआ। हालांकि इस दौरान कंपनी की आमदनी 54.3 करोड़ रुपये से 5.2% बढ़ कर 57.01 करोड़ रुपये हो गयी।
बीएसई में ओरिएंट एब्रेसिव्स का शेयर मंगलवार के 38.85 रुपये के बंद स्तर की तुलना में बढ़त के साथ 39.15 रुपये पर खुला है। मामूली बढ़त के साथ शुरुआत के बाद यह जल्दी ही लाल निशान पर पहुँच गया। पौने 1 बजे कंपनी का शेयर 0.85 रुपये या 2.19% की गिरावट के साथ 38.00 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 10 अगस्त 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!