शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

तिमाही नतीजों के बाद जुबिलेंट लाइफ साइंसेज (Jubilant Life Sciences) का शेयर चढ़ा

बेहतर तिमाही नतीजों से जुबिलेंट लाइफ साइंसेज (Jubilant Life Sciences) के शेयर में 7% से अधिक की बढ़त हुई है।

वित्त वर्ष 2015-16 की पहली तिमाही की तुलना में चालू वित्त वर्ष की समान अवधि में कंपनी का लाभ 22.48% बढ़ा और आमदनी 1.77% घटी है। पिछले वित्त वर्ष की पहली तिमाही में हुए 131.93 करोड़ रुपये के लाभ के मुकाबले चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में कंपनी को 161.60 करोड़ रुपये का लाभ हुआ। इस दौरान कंपनी की आमदनी 1,449.50 करोड़ रुपये से घट कर 1,423.82 करोड़ रुपये रह गयी।
बीएसई में जुबिलेंट लाइफ साइंसेज का शेयर मंगलवार के 341.90 रुपये के बंद स्तर की तुलना में मामूली बढ़त के साथ 355.00 रुपये पर खुला है। बढ़त के साथ शुरुआत के बाद जुबिलेंट लाइफ साइंसेज के शेयर में बढ़त का रुख रहा है। करीब सवा 3 बजे कंपनी का शेयर 25.20 रुपये या 7.37% की गिरावट के साथ 367.10 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 10 अगस्त 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!