शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

आरएसडब्ल्यूएम (RSWM) के शु्द्ध मुनाफे में 22.7% की बढ़त

वित्त वर्ष 2015-16 की पहली तिमाही की तुलना में वित्त वर्ष 2016-17 की पहली तिमाही में आरएसडब्ल्यूएम (RSWM) के लाभ में 22.7% की बढ़त हुई है।

कंपनी का लाभ 29.08 करोड़ रुपये से बढ़ कर 35.68 करोड़ रुपये हो गया। इस बीच कंपनी की कुल आमदनी में 4.31% की बढ़त के साथ 730.14 करोड़ रुपये हो गयी, जो कि पिछले वित्त वर्ष की पहली तिमाही में 699.95 करोड़ रुपये रही थी।
बीएसई में आरएसडब्ल्यूएम के शेयर में आज कमजोरी रही। गिरावट के साथ शुरुआत के बाद इसमें और गिरावट हुई। कंपनी का शेयर मंगलवार के 481.75 रुपये के बंद स्तर की तुलना में कमजोरी के साथ 468.00 रुपये पर खुला है। कारोबार के अंत में कंपनी का शेयर 31.85 रुपये या 6.61% की गिरावट के साथ 449.90 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 10 अगस्त 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!