शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

श्रेयस शिपिंग ऐंड लॉजिस्टिक (Shreyas Shipping & Logistics) के तिमाही लाभ में गिरावट, शेयर 19.99% टूटे

वित्त वर्ष 2016-17 की पहली तिमाही में श्रेयस शिपिंग ऐंड लॉजिस्टिक के मुनाफे में गिरावट आयी है।

चालू वित्त वर्ष में कंपनी का लाभ 61.84% घट कर 6.25 करोड़ रुपये हो गया है। पिछले साल की समान अवधि में कंपनी को 16.38 करोड़ रुपये का लाभ हुआ था। हालाँकी कंपनी की आमदनी 135.56 करोड़ रुपये से 23.32% बढ़ कर 167.18 करोड़ रुपये हो गयी है। कंपनी का कुल खर्च भी 117.17 करोड़ रुपये से बढ़ कर 157.17 करोड़ रुपये हो गया है। बीएसई में शेयर बढ़त के साथ 380 रुपये पर खुला। कारोबार के दौरान यह शेयर 392 रुपये तक चढ़ा जबकि नीचे की ओर यह 303.20 रुपये तक फिसला। अंत में यह 75.75 रुपये या 19.99% गिरावट के साथ 303.20 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 10 अगस्त 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!