शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

सुंदरम फास्ट्नर्स (Sundram Fasteners) के शु्द्ध मुनाफे में 98.18% की बढ़त

वित्त वर्ष 2015-16 की पहली तिमाही की तुलना में वित्त वर्ष 2016-17 की पहली तिमाही में सुंदरम फास्ट्नर्स (Sundram Fasteners) के लाभ में 98.18% की बढ़त हुई है।

कंपनी का लाभ 38.51 करोड़ रुपये से बढ़ कर 75.55 करोड़ रुपये हो गया। इस बीच कंपनी की कुल आमदनी 12.82% की बढ़त के साथ 713.00 करोड़ रुपये हो गयी, जो कि पिछले वित्त वर्ष की पहली तिमाही में 631.94 करोड़ रुपये रही थी।
बीएसई में सुंदरम फास्ट्नर्स के शेयर में आज मजबूती रही। कंपनी का शेयर मंगलवार के 213.55 रुपये के बंद स्तर की तुलना में बढ़त के साथ 218.90 रुपये पर खुला। मजबूती के साथ कारोबार करते हुए कारोबार के अंत में कंपनी का शेयर 14.45 रुपये या 6.77% की बढ़त के साथ 28.00 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 10 अगस्त 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख