शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

इप्का लैब (Ipca Lab) का तिमाही लाभ 6.08% बढ़ा, शेयर में मजबूती

दवा कंपनी इप्का लैब के शेयर में तेजी देखने को मिल रही है।

वित्त वर्ष 2016-17 की पहली तिमाही में कंपनी का लाभ 6.08% बढ़ कर 47.57 करोड़ रुपये हो गया है। पिछले कारोबारी साल की पहली तिमाही में कंपनी को 20.92 करोड़ रुपये का लाभ हुआ था। इस समान अवधि कंपनी की आय 761.79 करोड़ रुपये से 11.18% बढ़ कर 847.03 करोड़ रुपये हो गयी है। बीएसई में इप्का लैब के शेयर आज गुरुवार को हल्की गिरावट के साथ 502 रुपये पर खुले। कारोबार के दौरान यह शेयर 537.40 रुपये तक चढ़ा जबकि नीचे की ओर यह 493.75 रुपये तक फिसला। अपराह्न करीब 12.30 बजे कंपनी के शेयर 19.70 रुपये या 3.92% की बढ़त के साथ 522 रुपये पर चल रहा है। 6 जून 2016 को इसका 52 हफ्तों का निचला स्तर 402 रुपये रहा था। 19 अगस्त 2015 को यह 888 रुपये तक चढ़ा जो इसका 52 हफ्तों उच्च स्तर है। (शेयर मंथन, 11 अगस्त 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!