शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

धनलक्ष्मी बैंक (Dhanlaxmi Bank) को हुआ लाभ, आमदनी में भी बढ़त

धनलक्ष्मी बैंक (Dhanlaxmi Bank) को चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में लाभ हुआ है।

बैंक को पिछले वित्त वर्ष की पहली तिमाही में हुए 22.7 करोड़ रुपये के घाटे के मुकाबले चालू वित्त वर्ष की समान अवधि में 5.7 करोड़ रुपये का लाभ हुआ है। हालांकि इस बीच बैंक की आमदनी में 9.99% की गिरावट आयी। कंपनी की आमदनी 334.17 करोड़ रुपये से घट कर 300.78 करोड़ रुपये रह गयी।
बीएसई में धनलक्ष्मी बैंक का शेयर गुरुवार के 22.60 रुपये के बंद स्तर के मुकाबले आज बढ़त के साथ 23.95 रुपये पर खुला है। इसके अलावा पिछले 52 हफ्तों में धनलक्ष्मी बैंक के शेयर का उच्च स्तर 31.90 रुपये और निचला स्तर 16.90 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 12 अगस्त 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!