शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

थर्मेक्स (Thermax) इस कंपनी में खरीदेगी अतिरिक्त हिस्सेदारी

थर्मेक्स को निदेशक मंडल से मंजूरी मिल गयी है।

कंपनी को फर्स्ट एनर्जी में अतिरिक्त हिस्सेदारी खरीदने की अनुमति मिल गयी है। कंपनी ने जुलाई 2015 में फर्स्ट एनर्जी में 33% हिस्सेदारी खरीदा था। कंपनी ने फर्स्ट एनर्जी में 6 करोड़ रुपये का अतिरिक्त निवेश करने का प्रस्ताव दिया है। यह निवेश वित्त वर्ष 2016-17 में पूरा होने की उम्मीद है। बीएसई में थर्मेक्स के शेयर गुरुवार के 904.20 रुपये के बंद स्तर की तुलना में आज शुक्रवार को गिरवट के साथ 900 रुपये पर खुले। शुरुआती कारोबार में करीब 9.50 बजे कंपनी के शेयर 9.90 रुपये या 1.09% की गिरावट के साथ 894.30 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 12 अगस्त 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!