शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

मोजर बेयर (Moser Baer) को हुआ 83.9 करोड़ रुपये का घाटा, आमदनी भी घटी

मोजर बेयर (Moser Baer) को चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में 83.9 करोड़ रुपये का घाटा हुआ है।

इसके मुकाबले कंपनी को पिछले वित्त वर्ष की पहली तिमाही में 133.4 करोड़ रुपये का घाटा हुआ था। साथ ही इस अवधि में कंपनी की आमदनी में 5% की गिरावट हुई है। कंपनी की आमदनी 165.2 करोड़ रुपये से घट कर 156.9 करोड़ रुपये रह गयी।
बीएसई में मोजर बेयर का शेयर गुरुवार के 8.10 रुपये के बंद स्तर के मुकाबले आज कमजोरी के साथ 8.01 रुपये पर खुला है। करीब सवा 10 बजे कंपनी का शेयर बिना बढ़त या गिरावट के साथ 8.10 रुपये पर ही चल रहा है। इसके अलावा पिछले 52 हफ्तों में मोजर बेयर के शेयर का उच्च स्तर 14.55 रुपये और निचला स्तर 7.50 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 12 अगस्त 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!