शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

ट्रेंट (Trent) के तिमाही लाभ में 60.7% की बढ़त

वित्त वर्ष 2015-16 की पहली तिमाही की तुलना में चालू वित्त वर्ष की समान अवधि में ट्रेंट (Trent) के लाभ में 60.7% की बढ़त हुई है।

कंपनी को चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में 23.3 करोड़ रुपये का लाभ हुआ है। इसके मुकाबले कंपनी को पिछले वित्त वर्ष की पहली तिमाही में 14.5 करोड़ रुपये का लाभ हुआ था। इस अवधि में कंपनी की आमदनी भी 14.7% बढ़ी। कंपनी की आमदनी 349.5 करोड़ रुपये से बढ़ कर 401 करोड़ रुपये हो गयी।
बीएसई में ट्रेंट का शेयर गुरुवार के 1,876.75 रुपये के बंद स्तर के मुकाबले आज बढ़त के साथ 1,900.00 रुपये पर खुला है। करीब साढ़े 12 बजे कंपनी का शेयर 36.25 रुपये या 1.93% की बढ़त के साथ 1,913.00 रुपये पर चल रहा है। इसके अलावा पिछले 52 हफ्तों में ट्रेंट के शेयर का उच्च स्तर 1,920.50 रुपये और निचला स्तर 1,160.00 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 12 अगस्त 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!