शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

इंड-स्विफ्ट लैब्स (Ind-Swift Labs) के घाटे और आमदनी में हुई बढ़त

वित्त वर्ष 2015-16 की पहली तिमाही की तुलना में चालू वित्त वर्ष की समान अवधि में इंड-स्विफ्ट लैब्स (Ind-Swift Labs) के घाटे में बढ़त हुई है।

कंपनी को चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में 16.7 करोड़ रुपये का घाटा हुआ है। इसके मुकाबले कंपनी को पिछले वित्त वर्ष की पहली तिमाही में 16.3 करोड़ रुपये का घाटा हुआ था। इस अवधि में कंपनी की आमदनी भी 3.3% बढ़ गयी। कंपनी की आमदनी 173.3 करोड़ रुपये से बढ़ कर 179 करोड़ रुपये हो गयी।
बीएसई में इंड-स्विफ्ट लैब्स का शेयर गुरुवार के 36.95 रुपये के बंद स्तर के मुकाबले आज हल्की बढ़त के साथ 37.40 रुपये पर खुला है। करीब पौने 1 बजे कंपनी का शेयर 0.45 रुपये या 1.22% की कमजोरी के साथ 36.50 रुपये पर चल रहा है। इसके अलावा पिछले 52 हफ्तों में इंड-स्विफ्ट लैब्स के शेयर का उच्च स्तर 56.20 रुपये और निचला स्तर 25.90 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 12 अगस्त 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!