शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

शेरोन बायो (Sharon Bio) को हुआ 179.4 करोड़ रुपये का घाटा

वित्त वर्ष 2015-16 की पहली तिमाही में शेरोन बायो (Sharon Bio) को 179.4 करोड़ रुपये का घाटा हुआ है।

इसकी तुलना में कंपनी पिछले वित्त वर्ष की पहली तिमाही में 82.4 करोड़ रुपये के घाटे में रही थी। इस बीच कंपनी की आमदनी भी 73.3% घट गयी। कंपनी की आमदनी 142 करोड़ रुपये से घट कर 37.8 करोड़ रुपये रह गयी।
बीएसई में शेरोन बायो का शेयर गुरुवार के 10.72 रुपये के बंद स्तर के मुकाबले आज कमजोरी के साथ 10.16 रुपये पर खुला है। करीब 1 बजे कंपनी का शेयर 0.62 रुपये या 5.78% की कमजोरी के साथ 10.10 रुपये पर चल रहा है। इसके अलावा पिछले 52 हफ्तों में शेरोन बायो के शेयर का उच्च स्तर 32.55 रुपये और निचला स्तर 8.40 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 12 अगस्त 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!