शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

विधि डाईस्टफ्स (Vidhi Dyestuffs) करेगी लाभांश का भुगतान

विधि डाईस्टफ्स (Vidhi Dyestuffs) को अपने पहले अंतरिम लाभांश के भुगतान के लिए निदेशक मंडल की मंजूरी मिल गयी है।

आज हुई बैठक में निदेशक मंडल ने प्रति 1 रुपये वाले इक्विटी शेयरों पर 0.20 रुपये (20%) के लाभांश के भुगतान की मंजूरी दे दी है। कंपनी कुल 99.89 लाख रुपये का बतौर लाभांश भुगतान करेगी।
बीएसई में विधि डाईस्टफ्स का शेयर गुरुवार के 55.00 रुपये के बंद स्तर के मुकाबले आज मामूली बढ़त के साथ 55.25 रुपये पर खुला। करीब 1.30 बजे कंपनी का शेयर 0.80 रुपये या 1.45% की कमजोरी के साथ 54.20 रुपये पर चल रहा है। इसके अलावा पिछले 52 हफ्तों में विधि डाईस्टफ्स के शेयर का उच्च स्तर 80.25 रुपये और निचला स्तर 39.80 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 12 अगस्त 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!