शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

बेहतर तिमाही नतीजों के बावजूद बजाज इलेक्ट्रिकल्स (Bajaj Electricals) के शेयर 5.10% टूटे

बजाज इलेक्ट्रिकल्स के मुनाफे में वृद्धि हुई है।

वित्त वर्ष 2016-17 की पहली तिमाही में कंपनी का लाभ 11.94% बढ़ कर 22.87 करोड़ रुपये हो गया है। वित्त वर्ष 2015-16 की पहली तिमाही में कंपनी को 20.43 करोड़ रुपये का लाभ हुआ था। हालाँकि कंपनी की आय 4.73% घट कर 969.15 करोड़ रुपये हो गयी है। पिछले साल की समान अवधि में कंपनी की आय 1017.32 करोड़ रुपये रही थी। बीएसई में बजाज इलेक्ट्रिक्लस के शेयर आज शुक्रवार को 13.65 रुपये या 5.10% की गिरावट के साथ 253.90 रुपये पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान यह शेयर 270.15 रुपये तक चढ़ा जबकि नीचे की ओर यह 248.35 रुपये तक फिसला। कंपनी का मौजूदा बाजार पूंजीकरण 2703.59 करोड़ रुपये है। वर्तमान में यह शेयर 50 डीएमए के ऊपर कारोबार कर रहा है। (शेयर मंथन, 12 अगस्त 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!