शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

जैन इरिगेशन (Jain Irrigation) को 58 करोड़ रुपये का लाभ

जैन इरिगेशन सिस्टम्स ने पहली तिमाही नतीजों की घोषणा कर दी है।

कंपनी को वित्त वर्ष 2016-17 की पहली तिमाही में 58.52 करोड़ रुपये का लाभ हुआ है। जो पिछले साल के मुकाबले तीन गुना ज्यादा है। वित्त वर्ष 2015-16 की पहली तिमाही में कंपनी को 14.53 करोड़ रुपये का लाभ हुआ था। इस समान अवधि में कंपनी की आय 1649.22 करोड़ रुपये से 4.67% बढ़ कर 1726.31 करोड़ रुपये हो गयी है। शुक्रवार को बीएसई में जैन जैन इरीगेशन सिस्टम्स के शेयर 1.20 रुपये या 1.65% की बढ़त के सात 73.95 रुपये पर बंद हुआ। कल कारोबार के दौरान यह शेयर 74.75 रुपये तक चढ़ा जबकि नीचे की ओर यह 72.95 रुपये तक फिसला। (शेयर मंथन, 13 अगस्त 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!