शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

जेट एयरवेज (Jet Airways) का तिमाही लाभ 44% घटा

पिछले वित्त वर्ष की पहली तिमाही की तुलना में चालू वित्त वर्ष की समान अवधि में जेट एयरवेज (Jet Airways) के लाभ में 44% की कमी आयी है।

कंपनी का लाभ 226 करोड़ रुपये से घट कर 126 करोड़ रुपये रह गया। इस बीच कंपनी की आमदनी में भी 1.85% की गिरावट हुई है। कंपनी की कुल आमदनी 5,508 करोड़ रुपये से घट कर 5,406 करोड़ रुपये रह गयी।
शुक्रवार को बीएसई में जेट एयरवेज का शेयर 5.55 रुपये या 1.01% की मामूली गिरावट के साथ 541.45 रुपये पर बंद हुआ। पिछले 52 हफ्तों में जेट एयरवेज का शेयर 796.00 रुपये के उच्च स्तर तक चढ़ा और 283.55 रुपये के निचले स्तर तक फिसला है। (शेयर मंथन, 13 अगस्त 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!