शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

भारत फोर्ज (Bharat Forge) खरीदें : एसएमसी ग्लोबल (SMC Global)

एसएमसी ग्लोबल ने भारत फोर्ज (Bharat Forge) के शेयर के लिए 815-825 रुपये के स्तरों पर खरीदारी करने की सलाह दी है।

ब्रोकिंग फर्म ने इसके लिए 880-890 रुपये का लक्ष्य भाव दिया है और इस सौदे में सख्त घाटा काटने का स्तर (स्टॉप लॉस) 795 रुपये रखने के लिए कहा है।
बीएसई में शुक्रवार 12 अगस्त को भारत फोर्ज का शेयर 823.85 रुपये पर बंद हुआ। 24 जून 2016 को यह शेयर 682.00 रुपये तक नीचे गया था, जो इसका पिछले 52 हफ्तों का सबसे निचला स्तर है। वहीं 20 अगस्त 2015 को इसका 52 हफ्तों का उच्च स्तर 1,293.00 रुपये का रहा था। दैनिक चार्ट में कंपनी के शेयर का 200 दिनों का एक्सपोनेंशियल मूविंग एवरेज (EMA) वर्तमान में 818.72 रुपये पर चल रहा है। एसएमसी ने अपनी रिपोर्ट में जिक्र किया है कि इस शेयर में 1,320 के स्तर से इसमें गिरावट आयी। फिर इसमें इसके 200 दिनों के एक्सपोनेंशियल मूविंग एवरेज के ऊपर जाकर ही इसमें खरीदने की स्थिति बनी और इसकी मात्रा और कीमत में तेजी आयी। इसके अलावा ओसीलेटर्स भी ओवरसोल्ड जोन के पास कारोबार कर रहे हैं तो ऐसे में एसएमसी ने आशा की है कि आने वाले हफ्तों में इसमें तेजी आयेगी और यह इसके वांछित लक्ष्यों तक पहुंच जाएगा (शेयर मंथन, 13 अगस्त 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!