शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

यूनाइटेड ब्रेवरीज (United Breweries) का लाभ 20.40% बढ़ा

यूनाइटेड ब्रेवरीज के तिमाही लाभ में वृद्धि हुई है।

कंपनी का लाभ वित्त वर्ष 2016-17 की पहली तिमाही में 20.40% बढ़ कर 147.06 करोड़ रुपये हो गया है। पिछले साल की समान अवधि में कंपनी को 122.14 करोड़ रुपये का लाभ हुआ था। इस समान अवधि में कंपनी की आय 1469.58 करोड़ रुपये से 7.29% बढ़ कर 1576.83 करोड़ रुपये हो गयी है। बीएसई में यूनाइटेड ब्रेवरीज के शेयर शुक्रवार को 33.65 रुपये या 4.09% की गिरावट के साथ 789.05 रुपये पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान यह शेयर 844 रुपये तक चढ़ा जबकि नीचे की ओर यह 779.20 रुपये तक फिसला। (शेयर मंथन, 13 अगस्त 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!