शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

गायत्री शुगर्स (Gayatri Sugars) को इस बार हुआ लाभ

गायत्री शुगर्स (Gayatri Sugars) को पिछले वित्त वर्ष की पहली तिमाही में हुए घाटे के मुकाबले चालू वित्त वर्ष के समान समय में लाभ हुआ है।

कंपनी को 16 करोड़ रुपये के नुकसान के बदले इस बार 14.68 करोड़ रुपये का लाभ हुआ है। साथ ही इस दौरान कंपनी की आमदनी में 83.82% की बढ़त हुई है। कंपनी की आमदनी 68.01 करोड़ रुपये से बढ़ कर 125.02 करोड़ रुपये रही।
बीएसई में शु्क्रवार को गायत्री शुगर्स का शेयर बिना बढ़त या गिरावट के 6.40 रुपये पर ही बंद हुआ था। इसके अलावा इसके शेयर का पिछले 52 हफ्तों की अवधि में उच्च स्तर भी 6.40 रुपये ही रहा और निचला स्तर 1.20 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 13 अगस्त 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!