शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

वोकहार्ट (Wockhardt) के तिमाही लाभ में 82.65% की गिरावट

पिछले वित्त वर्ष की पहली तिमाही की तुलना में चालू वित्त वर्ष की समान अवधि में वोकहार्ट (Wockhardt) के लाभ में 82.65% की गिरावट आयी है।

इसके साथ ही कंपनी की आमदनी भी 4.21% घटी है। कंपनी का लाभ 91.61 करोड़ रुपये से घट कर 15.89 करोड़ रुपये रह गया। इस बीच कंपनी की आमदनी भी 1,138.87 करोड़ रुपये से घट कर 1,090.83 करोड़ रुपये रह गयी।
शुक्रवार को बीएसई में वोकहार्ट का शेयर 56.75 रुपये या 6.54% की गिरावट के साथ 810.65 रुपये पर बंद हुआ। पिछले 52 हफ्तों में वोकहार्ट का शेयर 1,748.20 रुपये के उच्च स्तर तक चढ़ा और 706.35 रुपये के निचले स्तर तक फिसला है। (शेयर मंथन, 13 अगस्त 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!