शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

लार्सन ऐंड टुब्रो (Larsen & Toubro) बनायेगी नागपुर को स्मार्ट सिटी

लार्सन ऐंड टुब्रो (Larsen & Toubro) नागपुर को देश का पहला बड़े पैमाने पर एकीकृत स्मार्ट सिटी बनायेगी।

इसके लिए कंपनी को मुंबई में हुए कार्यक्रम में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फणनवीस की मौजूदगी में आशय पत्र भी दिया जा गया है। इसमें 1,200 किमी में ऑप्टिकल वायर बिछाना, 136 वाईफाई क्षेत्र स्थापित करना, 100 डिजिटल किओस्क लगाना शामिल हैं।
बीएसई में लार्सन ऐंड टुब्रो का शेयर शुक्रवार के 1,488.40 रुपये के बंद स्तर के मुकाबले आज बढ़त के साथ 1,491.20 रुपये पर खुला है। करीब 10 बजे कंपनी का शेयर 8.15 रुपये या 0.55% की बढ़त के साथ 1,496.55 रुपये पर है। पिछले 52 हफ्तों में लार्सन ऐंड टुब्रो के शेयर का उच्च स्तर 1,818.85 रुपये और निचला स्तर 1,016.60 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 16 अगस्त 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!