शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

लोटस चॉकलेट (Lotus Chocolate) के तिमाही लाभ में 53.1% की गिरावट

वित्त वर्ष 2015-16 की पहली तिमाही में हुए लाभ की तुलना में चालू वित्त वर्ष की समान अवधि में लोटस चॉकलेट (Lotus Chocolate) का लाभ घटा है।

कंपनी का लाभ 0.32 करोड़ रुपये के मुकाबले 0.15 करोड़ रुपये रह गया। साथ ही कंपनी की आमदनी में 67.9% की बढ़त हुई है। लोटस चॉकलेट की आमदनी 13.7 करोड़ रुपये से बढ़ कर 23 करोड़ रुपये हो गयी।
बीएसई में लोटस चॉकलेट का शेयर शुक्रवार के 49.00 रुपये के बंद स्तर के मुकाबले आज गिरावट के साथ 46.15 रुपये पर खुला है। करीब 10.30 बजे कंपनी का शेयर 2.80 रुपये या 5.71% की गिरावट के साथ 46.20 रुपये रहा है। पिछले 52 हफ्तों में लोटस चॉकलेट के शेयर का उच्च स्तर 81.80 रुपये और निचला स्तर 28.70 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 16 अगस्त 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!