शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

रिलायंस कैपिटल (Reliance Capital) का लाभ बढ़ा, शेयर 5.39% उछले

तिमाही नतीजों की घोषणा के बाद रिलायंस कैपिटल के शेयर में तेजी देखने को मिल रही है।

वित्त वर्ष 2016- 17 की पहली तिमाही में कंपनी का लाभ 2.9% बढ़ कर 207 करोड़ रुपये हो गया है। पिछले कारोबारी साल की समान तिमाही में कंपनी को 201 करोड़ रुपये का लाभ हुआ था। अप्रैल-जून तिमाही के दौरान कंपनी की आय भी 2470 करोड़ रुपये से 48.29% बढ़ कर 3663 करोड़ रुपये हो गयी है। बीएसई में रिलायंस कैपिटल के शेयर आज मंगलवार को बढ़त के साथ 438.90 रुपये पर खुले। कारोबार के दौरान यह शेयर 463.60 रुपये तक चढ़ा जबकि नीचे की ओर यह 436.50 रुपये तक फिसला। दोपहर करीब 3.10 बजे कंपनी के शेयर 23.35 रुपये या 5.35% की मजबूती के साथ 460 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 16 अगस्त 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!