शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

शेयरों पर नजर (Stocks to Watch) : पिरामल इंटरप्राइजेज, रिलायंस कैपिटल, टाटा पावर, नेस्ले और विप्रो

खबरों के कारण जो शेयर आज के कारोबार में नजर में रहेंगे उनमें पिरामल इंटरप्राइजेज, रिलायंस कैपिटल, टाटा पावर, नेस्ले और विप्रो शामिल हैं।


पिरामल इंटरप्राइजेज : कंपनी ने अमेरिकी कंपनी ऐश स्टीवेंस को खरीदने का समझौता किया है।
रिलायंस कैपिटल : वित्त वर्ष 2016-17 की पहली तिमाही में रिलायंस कैपिटल का लाभ 2.9% बढ़ कर 207 करोड़ रुपये हो गया है।
हाइ ग्राउंड : कंपनी ने अपनी शेयर पूँजी 11 करोड़ रुपये से बढ़ा कर 15 करोड़ रुपये कर दी है।
टाटा पावर : टाटा पावर की सहायक कंपनी ने ओटीपी जियोथर्मल में 50% हिस्सेदारी बेच दी है।
नेस्ले : कंपनी बच्चों के लिए अनाज से तैयार नाश्ते की सामग्री के कारोबार में शुरुआत करेगी।
टेमासेक : कंपनी ने आईसीआईसीआई बैंक में 1.8 करोड़ डॉलर का निवेश किया है।
यूएफओ मूवीज : कंपनी ने समझौता तोड़ने के मामले में 20 सिनेमा ऑपरेटरों पर केस कर दिया है।
मिंडा कॉर्प : मिंडा कॉर्प ने शेडोंग बीकी हाई हुआ ऑटो के साथ एक संयुक्त उद्यम तैयार किया है।
विप्रो : कंपनी ने माइक्रोसॉफ्ट अज्योर पर सेवा के रूप में सफलतापूर्वक प्रबंधित फाइल ट्रांसफर की शुरुआत की है।
इंडियन ओवरसीज बैंक : बैंक 1,551 करोड़ रुपये मूल्य के शेयर जारी करेगा। (शेयर मंथन, 17 अगस्त 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!