शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

लार्सन ऐंड टुब्रो (Larsen & Toubro) ने किया इक्विटी शेयरों आवंटन

लार्सन ऐंड टुब्रो ने इक्विटी शेयरों का आवंटन किया है।

कंपनी ने कर्मचारी स्टॉक स्वामित्व / विकल्प योजनाएं के तहत अपने विकल्पों का प्रयोग करने वाले ग्रैंटीस को 1,80,701 इक्विटी शेयर आवंटित किये है। बीएसई में लार्सन ऐंड टुब्रो के शेयर बुधवार को सपाट 1505.45 रुपये पर खुले। कारोबार के दौरान यह शेयर 1513.90 रुपये तक चढ़ा जबकि नीचे की ओर यह 1492.20 रुपये तक फिसला। पूर्वाह्न करीब 11.08 बजे कंपनी के शेयर 9 रुपये या 0.60% की गिरावट के साथ 1,496 रुपये पर चल रहा है। 12 फरवरी 2016 को यह शेयर 1,016.60 रुपये तक नीचे गया था जो इसका 52 हफ्तों का सबसे निचला स्तर है। 19 अगस्त 2015 को इसका 52 हफ्तों का उच्च स्तर 1,818.85 रुपये का रहा था। (शेयर मंथन, 17 अगस्त 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!