शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

श्रीराम ट्रांस्पोर्ट (Shriram Transport) करेगी गैर-परिवर्तनीय डिेबेंचर जारी

श्रीराम ट्रांस्पोर्ट (Shriram Transport) को गैर-परिवर्तनीय डिेबेंचर जारी करने के लिए आवंटन समिति की मंजूरी मिल गयी है।

इसके बाद कंपनी प्रति 10,00,000 रुपये अंकित मूल्य वाले 25 करो़ड़ रुपये मूल्य के 250 सुरक्षित प्रतिदेय गैर-परिवर्तनीय डिेबेंचर जारी करेगी। कंपनी इन डिबेंचरों को प्राइवेट प्लेस्मेंट आधार पर जारी करेगी।
बीएसई में श्रीराम ट्रांस्पोर्ट बैंक का शेयर मंगलवार के 1,274.05 रुपये के बंद स्तर के मुकाबले आज गिरावट के साथ 1,265.00 रुपये पर खुला है। सवा 11 बजे कंपनी का शेयर 2.45 रुपये या 0.19% की मामूली बढ़त के साथ 1,276.50 रुपये पर चल रहा है। साथ ही पिछले 52 हफ्तों में कंपनी के शेयर का उच्च स्तर 1,325.00 रुपये और निचला स्तर 736.50 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 17 अगस्त 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!