शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

स्ट्राइड्स शासुन (Strides Shasun) का तिमाही लाभ बढ़ा

स्ट्राइड्स शासुन ने तिमाही नतीजों की घोषणा कर दी है।

वित्त वर्ष 2016-17 की पहली तिमाही में कंपनी का लाभ 145.19% बढ़ कर 26.04 करोड़ रुपये हो गया है। वित्त वर्ष 2015-16 की पहली तिमाही में कंपनी को 10.62 करोड़ रुपये का लाभ हुआ था। इस समान अवधि में कंपनी की आमदनी 41.32% बढ़ कर 907.66 करोड़ रुपये हो गयी है। पिछले साल की समान अवधि में कंपनी आमदनी 642.26 करोड़ रुपये रही थी। कंपनी का एबिटा 88.3 करोड़ रुपये से 63% 143.7 करोड़ रुपये हो गया है। एबिटा मार्जिन भी 15% से बढ़ कर 17% हो गया है। बेहतर तिमाही नतीजों के बाद भी कंपनी के शेयर में गिरावट है। बीसएई में स्ट्राइट्स शासून के सेयर आज बुधवार को 1113.05 रुपये पर खुले। कारोबार के दौरान यह शेयर 1118 रुपये तक चढ़ा जबकि नीचे की ओर यह 1082.40 रुपये तक फिसला। दोपहर करीब 2.32 बजे कंपनी के शेयर में 6.75 रुपये या 0.61% की गिरावट के साथ 1104.40 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 17 अगस्त 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!