शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

ल्युपिन (Lupin) को यूएसएफडीए से मिली मंजूरी

ल्युपिन को अमेरिकी खाद्य और औषधि प्रशासन (यूएसएफडीए) से मंजूरी मिल गयी है।

कंपनी की यूस स्थित सहायक कंपनी गाविस फार्मा को पोटैशियम क्लोराइड एक्सटैंडेड रिलिज कैपसूल की बिक्री के लिए अंतिम मंजूरी मिल गयी है। पोटैशियम क्लोराइड एबी रेटेड एक्टाविस लैब के पोटैशियम क्लोराइड का जेनरिक संस्करण है। इस दवा का उपयोग रोगियों में ह्य्पोक्लेमिया के इलाज के लिए किया जाएगा। बीएसई में ल्युपिन के शेयर आज बुधवार को 5.75 रुपये या 0.36% की बढ़त के साथ 1,595.30 रुपये पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान यह शेयर 1,604 रुपये तक चढ़ा जबकि नीचे की ओर यह 1,572.50 रुपये तक फिसला। 29 मार्च 2016 को यह शेयर 1,294.05 रुपये तक नीचे गया था जो इसका 52 हफ्तों का सबसे निचला स्तर है। 6 अक्टूबर 2015 को इसका 52 हफ्तों का उच्च स्तर 2,127 रुपये का रहा था। (शेयर मंथन, 17 अगस्त 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!