शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

इसलिए होगी इंडियाबुल्स हाउसिंग (IndiaBulls Housing) के निदेशक मंडल की बैठक

इंडियाबुल्स हाउसिंग (IndiaBulls Housing) के निदेशक मंडल की 7 सितंबर को होगी।

कंपनी के निदेशक मंडल की इस बैठक में ग्रीन शू ऑप्शन के साथ 1,600 करोड़ रुपये के गैर-परिवर्तनीय डिबेंचर जारी करने पर विचार किया जायेगा। कंपनी 10 लाख रुपये प्रति वाले डिबेंचर को प्राइवेट प्लेस्मेंट आधार पर जारी करेगी।
बीएसई में इंडियाबुल्स हाउसिंग का शेयर बुधवार के 808.95 रुपये के बंद स्तर के मुकाबले आज बढ़त के साथ 812.90 रुपये पर खुला है। करीब साढ़े 10 बजे कंपनी का शेयर 0.40 रुपये या 0.05% की मामूली गिरावट के साथ 808.55 रुपये पर चल रहा है। इसके अलावा पिछले 52 हफ्तों की अवधि में इंडियाबुल्स हाउसिंग के शेयर का उच्च स्तर 821.25 रुपये और निचला स्तर 551.00 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 18 अगस्त 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!