शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

महिंद्रा ऐंड महिंद्रा (Mahindra & Mahindra) ने शुरू की नयी सहायक कंपनी

महिंद्रा ऐंड महिंद्रा (Mahindra & Mahindra) ने बीएसई को जानकारी दी है कि कंपनी ने अपनी एक नयी सहायक कंपनी की शुरुआत कर दी है।

महिंद्रा ऐंड महिंद्रा ने मेक्सिको में महिंद्रा मेक्सिको नाम की कंपनी की शुरुआत की है। महिंद्रा मेक्सिको, महिंद्रा ऐंड महिंद्रा की सहायक कंपनी महिंद्रा यूएसए की सहायक कंपनी है।
बीएसई में महिंद्रा ऐंड महिंद्रा का शेयर आज अपने पिछले बंद स्तर के मुकाबले सपाट 1,449.85 रुपये पर ही खुला है। करीब साढ़े 11 बजे कंपनी का शेयर 11.90 रुपये या 0.82% की बढ़त के साथ 1,461.75 रुपये पर चल रहा है। इसके अलावा पिछले 52 हफ्तों की अवधि में महिंद्रा ऐंड महिंद्रा के शेयर का उच्च स्तर 1,508.80 रुपये और निचला स्तर 1,092.00 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 18 अगस्त 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!